
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
दौसा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुलेेे का जीवन महिला, किसान, मजदूर समेत शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा ज्योतिबा फुलेेे के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक एकता और समरसता के मार्ग पर चलकर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
शर्मा शनिवार को बांदीकुई में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती एवं विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ज्योतिबा फुले को सच्चा महात्मा कहा था। वहीं, बाबा साहेब ने इनको अपने तीन गुरुओं में से एक माना था। महात्मा ज्योतिबा फुले ने पिछड़ों और महिलाओं के मन में सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई। उन्होंने सामाजिक सुधार की शुरूआत सबसे पहले सावित्री बाई फुले को शिक्षित कर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधवाओं और अनाथों के लिए आश्रय गृह खोले एवं महिला अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने महिला अधिकारों के लिए मंगलाष्टकों की रचना की। ज्योतिबा फुलेेे ने पीड़ित किसानों और मजदूरों के हितों के लिए भी संघर्ष किया।
अगले 1 वर्ष तक मनाई जाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी जयंती
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को महात्मा फुलेेे की 200वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का संकल्प दिलाया था। इसी क्रम में आज से 10 अप्रेल 2027 तक पूरे वर्ष को महात्मा ज्योतिबा फुलेेे की द्विशताब्दी जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा फुलेेे के मिशन से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनसे पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम उज्ज्वला योजना एवं जन धन योजना से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभांवित हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी पहलों से देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का हो रहा उत्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये की सालाना राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए किसानों को 150 रुपये का बोनस दे रहे हैं। वहीं, 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित कर 16 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है।
पालिका अंता के सहायक अभियंता से 3.70 लाख रुपये की संदिग्ध राशि ज . . .
2026-04-11 17:36:06
महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई - . . .
2026-04-11 17:34:07
पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित-गहलोत . . .
2026-04-10 17:29:29
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकली कार रैली . . .
2026-04-11 17:31:28
ऑनलाइन सामान बेचने वाले व्यापारी से 1.79 करोड़ की ठगी . . .
2026-04-11 17:28:23
पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने शुक्रवार को 3 दिन की रिमा . . .
2026-04-10 17:37:00