It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गहलोत बोले-वसुंधरा राजे को सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी
By Lokjeewan Daily - 13-04-2026

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के वसुंधरा राजे को लेकर दिए बयानों को लेकर तल्ख अंदाज में पलटवार किया। गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे को जवाब देने या सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि लोग समझते हैं कि उनकी भावना क्या थी, उन्होंने किस संदर्भ में बात कही थी। गहलोत ने कहा- राजे ने अनावश्यक टिप्पणियां की। हालांकि यह उनकी अपनी मर्जी है। वसुंधरा राजे कुछ कह रही हैं, मदन राठौड़ कुछ और कह रहे हैं। यह उनकी पार्टी की स्थिति है।

गहलोत ने कहा- ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस में झगड़े हैं, लेकिन वास्तविक दुर्गति तो इनकी हो रही है। आप खुद देख रहे हैं कि कौन क्या बोल रहा है। इनकी स्थिति सड़कों पर आ गई है। जिस प्रकार से बीजेपी अध्यक्ष बोलते हैं, उनकी बोलने और व्यवहार में एक अलग ही एप्रोच है। व्यक्तिगत रूप से वे अच्छे और व्यवहारिक व्यक्ति हैं। हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं, लेकिन जब पार्टी का दबाव होता है तो पता नहीं वे क्या बोल जाएं, ऐसी स्थिति बन जाती है।

गहलोत ने कहा- यहां परंपरा रही है कि सरकारें वन बाय वन बदलती हैं। अगली बार कांग्रेस ही आएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे