It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ‘सार्थक नाम अभियान’ फिलहाल स्थगित
By Lokjeewan Daily - 20-04-2026

राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अर्थहीन या अटपटे नाम बदलने के लिए शुरू किया ‘सार्थक नाम अभियान’ फिलहाल स्थगित कर दिया है। नामों की सूची जारी होने के बाद यह अभियान विवादों में घिर गया था।

सूची में शामिल तमाम नाम अजीबोगरीब थे। भास्कर ऐप ने 15 अप्रैल को खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। इसके चलते विभाग ने इस अभियान पर रोक लगाने का फैसला लिया।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 2950 नामों की लिस्ट तैयार करवाई थी। इसका उद्देश्य था कि असार्थक या व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला नामों को बदलकर बच्चों को बेहतर और सम्मानजनक पहचान दी जा सके।

लेकिन लिस्ट में शामिल कई नाम खुद ही आपत्तिजनक और अजीब पाए गए। भयंकर, भिक्षा, मक्खी, दहीभाई, अंधकार और बेचारादास जैसे नामों को लेकर अभिभावक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई।

अन्य सम्बंधित खबरे