It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बीकाजी ग्रुप के एमडी शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन: चेन्नई में ली अंतिम सांस
By Lokjeewan Daily - 23-04-2026

बीकानेर। बीकाजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) और प्रसिद्ध उद्यमी शिवरतन अग्रवाल, जिन्हें स्नेह से 'फन्ना बाबू' के नाम से जाना जाता था, का चेन्नई में निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से बीकानेर सहित पूरे देश के औद्योगिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी की बाइपास सर्जरी के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में मौजूद थे। अस्पताल परिसर में ही उन्हें अचानक हृदयघात (हार्ट अटैक) आया, जो जानलेवा साबित हुआ। उनके निधन के समय परिवार के सदस्य अस्पताल में ही उनके साथ थे। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह को विशेष विमान के जरिए चेन्नई से उनके गृह नगर बीकानेर लाया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बीकानेर में किया जाएगा। बीकाजी फूड्स को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अन्य सम्बंधित खबरे