It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी
By Lokjeewan Daily - 24-04-2026

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा के ऑफिशियल मेल पर मिल धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर परिसर में जांच शुरू की। अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया है।

करीब 3 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।धमकी बड़ा मेल आज सुबह 9:15 बजे राजस्थान विधानसभा की ऑफिशल मेल आईडी पर आया था। मेल में लिखा था- ‘राजस्थान विधानसभा में ठीक दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाका। सभी मुस्लमानों को बाहर निकालें।’ इसके बाद बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसियों की टीम विधानसभा पहुंची।

विधानसभा को खाली करवाकर सर्च किया गया। करीब 3 घंटे तक कोने-कोने तक छानबीन की गई लकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

विधानसभा की ओर से पत्र लिखकर एएस चेकिंग की मांग की गई है। इस नीति के प्रावधान है कि नियमित डेली रूटीन पर डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसी की ओर से परिसर की चेकिंग की जाती है।

अन्य सम्बंधित खबरे