
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कुछ ही देर में होने वाला है। स्टेडियम के बाहर मैच देखने आए दर्शकों की लंबी लाइन लग गई है। दर्शक अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी होम टीम को चियर-अप करने आए है। राजस्थान रॉयल्स की टी-शर्ट पहनकर भी कई दर्शक पहुंचे हैं। मैच को उत्साह इतना है कि मुकाबला शुरू होने से करीब 36 घंटे पहले ही सभी टिकट बिक गए थे
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी समेत यशस्वी, रविंद्र जड़ेजा, रवि और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर सभी की नजर टिकी है। टीम होम ग्राउंड पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।
वहीं इस मैच से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस वापसी कर रहे है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी लेकर भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस टीम में अपनी वापसी कर रहे हैं।। ऐसे में ईशान किशन की जगह आज वे कप्तानी संभालते नजर आएंगे। चोट के कारण अब तक वे IPL-2026 सीजन से दूर रहे है। वे अब पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं।
अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक IPL में 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 13 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़ों के लिहाज से हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन घरेलू मैदान पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से उतरेगी।
जयपुर का SMS स्टेडियम आज सिर्फ एक क्रिकेट मैदान नहीं, बल्कि IPL-2026 के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक का गवाह बनने जा रहा है। जयपुर में पहली बार राजस्थान और हैदराबाद आमने-सामने होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबला रोमांच, बड़े स्कोर और स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भरपूर होगा।
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सीजन का पहला मैच . . .
2026-04-25 17:38:47
जयपुर में वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम – . . .
2026-04-24 17:54:38
विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-04-24 17:46:39
जयपुर नगर निगम में 1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे . . .
2026-04-25 17:35:41
IAS अफसर आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच पर रोक . . .
2026-04-24 17:52:16
सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग . . .
2026-04-24 17:49:53