It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी
By Lokjeewan Daily - 27-04-2026

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली। सुरक्षा एजेंसियों के तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक विधानसभा पहुंचे, जहां उनको विधानसभा में प्रवेश नहीं दिया गया। टीकाराम जूली ने सुरक्षा प्रहरियों को मजाकिया अंदाज में कहा कि अंदर कुत्ते बम ढूंढ रहे हैं, हम और कर्मचारी बाहर छाया ढूंढ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज करते हुए कहा कि अभी तक तो धमकी देने वाला ट्रेस भी नहीं हुआ है, पकड़ना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा ऐसा मजाक बना हुआ है, पूरे प्रदेश में आए दिन धमकी आ रही है, काम बाधित होता है। कमेटी की मीटिंग चल रही है, हमें विधानसभा में जाना था। मुझसे पहले जो विधायक आए थे, उनको भी अंदर जाने से रोक दिया और स्टाफ को भी विधानसभा परिसर से बाहर निकाल दिया।

यह रोज का काम हो गया। दो सप्ताह में यह तीसरी धमकी है। अब तो लोग कह रहे हैं कि मोदी को वोट दोगे तो यही होगा। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

अन्य सम्बंधित खबरे