
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुँचे। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी आत्मीय अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर राजस्थान की धरा पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के स्वागत के दौरान एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्र और राज्य सरकार के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। इनमें केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, शहर विधायक अतुल भंसाली और सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी प्रमुख थे। इसके साथ ही पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, नारायण पंचारिया सहित कई जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस आयुक्त शरत कविराज भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे का मुख्य आकर्षण रातानाड़ा सर्किल पर आयोजित होने वाला भव्य समारोह है। वे आज दोपहर बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री भजन . . .
2026-05-14 15:50:10
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती की . . .
2026-05-14 15:56:33