It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेट्रोल पंप डीलर्स बोले-ऑयल लिमिट तय होने से बिगड़ेंगे हालात
By Lokjeewan Daily - 15-05-2026

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर पंप डीलर्स एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और राज्य स्तरीय समन्वयक मनोज गुप्ता को लेटर लिखा है।

एसोसिएशन ने कहा है कि ऑयल कंपनियां पेट्रोल पंपों को सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। डीलर्स को मोबाइल पर मैसेज और मौखिक निर्देश देकर उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल देने को कहा जा रहा है।

इंडियन ऑयल द्वारा एक उपभोक्ता को 50 हजार रुपए तक का डीजल और 5 हजार रुपए तक का पेट्रोल देने की सीमा तय की गई है।

वहीं, भारत पेट्रोलियम द्वारा 49 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल की सीमा बताई गई है। इसी तरह, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से भी लगभग 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल की सीमा निर्धारित करने की बात कही गई है।

लूज (खुला) पेट्रोल खरीदने के तरीके पर रोक लगाई गई है। जितना भी पेट्रोल खरीदना है। वह गाड़ी की टंकी की क्षमता के अनुसार दिया जा रहा है।

अगर किसी गाड़ी में 50 लीटर पेट्रोल आता है, तो उसे 50 लीटर दिया जा रहा है। अगर किसी गाड़ी की क्षमता 60 लीटर की है, तो उसे 60 लीटर भी दिया जा रहा है।

यही प्रक्रिया डीजल में भी लागू है, किसी तरह की कोई लिमिट नहीं है। किसी पंप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे