
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उनका सपना था कि राजस्थान के हर घर में खुशहाली हो, हर हाथ को काम मिले और हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। आज देश और राजस्थान दोनों ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को स्वीकार कर रहा है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री गुरुवार को जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत के मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. शेखावत ने राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और नैतिकता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन मूल्य, संस्कार, कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा सदैव समाज और राजनीति को दिशा देती रहेगी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की सोच की नींव भी बहुत पहले भैरोसिंह शेखावत ने रखी थी। उनका मानना था कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विचार राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में भी भैरोसिंह शेखावत लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अडिग रहे। उन्होंने जीवनभर स्वयं को लोकतंत्र का सच्चा सिपाही माना। राज्यसभा के सभापति के रूप में भी स्व. शेखावत ने कई नई परंपराओं की शुरुआत की।
सफल एवं कामयाब मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे भजनलाल शर्मा
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व. शेखावत द्वारा शुरू की गई अंत्योदय योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल देना था। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भैरोसिंह शेखावत के अंत्योदय और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए गांवों तक जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं तथा प्रदेश के विकास के नए आयाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले 2 वर्षों से राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भजनलाल शर्मा सफल एवं कामयाब मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में प्रदेश में जहां केवल लगभग 11.68 लाख ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचा था, वहीं मार्च 2025 तक 60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को सौम्यता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा दी। उन्होंने याद किया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भैरोसिंह के बारे में कहा था कि ‘मिट्टी से उठकर यह माटी का पुत्र आज पूरे देश के माथे का चंदन बन गया है।’ उन्होंने वर्ष 1998 के पोकरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान की वीर भूमि से भारत ने दुनिया को अपनी सामरिक शक्ति का संदेश दिया था। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री और भैरोसिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प् . . .
2026-05-15 12:55:08
पेट्रोल पंप डीलर्स बोले-ऑयल लिमिट तय होने से बिगड़ेंगे हालात . . .
2026-05-15 12:41:36
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री भजन . . .
2026-05-14 15:50:10
RCA में जल्द होगा सिलेक्शन कमेटी का गठन . . .
2026-05-15 12:35:59
जयपुर सहित 10 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट . . .
2026-05-15 12:33:30
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती की . . .
2026-05-14 15:56:33