
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में गुरुवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर बैरिकेड्स पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका।
इस दौरान शहीद स्मारक पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठा लिया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने बैठ गए।
पुलिस ने विधायक मुकेश भाकर और पूर्व MLA वेद प्रकाश सोलंकी को धक्का देकर पीछे धकेला। MLA मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा।
दरअसल, डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया था। कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च कर शहीद स्मारक तक पहुंचे थे, यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
डोटासरा ने कहा- हम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही तो मांग रहे हैं। क्यों नहीं ले रहे। वह चोर और धोखेबाज है। धर्मेंद्र प्रधान नीट चोर है। उसका इस्तीफा होना चाहिए।
राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था : अशोक गहलोत . . .
2026-05-21 14:17:45
पुलिस ने विधायक को धक्के मारे, खाचरियावास सड़क पर बैठे . . .
2026-05-21 14:15:53
वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी . . .
2026-05-20 15:14:24
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बांटी मेलोडी टॉफी . . .
2026-05-21 14:13:20
जयपुर में जून के पहले हफ्ते से चलेगी भारतटैक्सी . . .
2026-05-21 14:11:15
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात . . .
2026-05-20 14:07:37