
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी उस दौर में 21वीं सदी की बात कर रहे थे, जब देश तकनीकी और आधुनिक विकास की ओर कदम बढ़ा रहा था। उनका सपना था कि भारत नई शताब्दी में दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो।
गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी के मन में विज्ञान, टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, महिलाओं और युवाओं को लेकर विशेष सोच थी। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य मानते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, जबकि उस समय पार्टी के भीतर भी इसका विरोध था। उनका मानना था कि युवा पीढ़ी ही आने वाले भारत की निर्माता बनेगी।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राजीव गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश-दुनिया में छोड़ी गई उनकी अमिट छाप के बारे में जानना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राहुल गांधी देश को आगाह करने का काम कर रहे हैं
मीडिया द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर सवाल पूछे जाने पर कि वे आरएसएस-भाजपा से नहीं डरते, गहलोत ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। राहुल गांधी हमेशा देशहित के मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी, कोविड संकट सहित कई मुद्दों पर राहुल गांधी ने समय-समय पर देश को आगाह किया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी भी है और वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
लोकतंत्र खतरे में, धर्म के नाम पर हो रही राजनीति
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान हालात चिंताजनक हैं। सरकार की आलोचना करने पर लोगों को राष्ट्रद्रोही बताया जा रहा है और लोकतंत्र खतरे में दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, जो देश के लिए ठीक संकेत नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश को मजबूत, एकजुट और अखंड बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इन्द्ररा गांधी ने देश की एकता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए और राजीव गांधी भी शहीद हुए।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पूरे देश के होते हैं
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग भाषाएं, धर्म और वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में सभी को प्रेम और भाईचारे के साथ रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी अपनी जगह है, लेकिन सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी अधिक होती है। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यक्ति किसी एक पार्टी का नहीं रहता, बल्कि पूरे देश और प्रदेश का हो जाता है।
राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था : अशोक गहलोत . . .
2026-05-21 14:17:45
पुलिस ने विधायक को धक्के मारे, खाचरियावास सड़क पर बैठे . . .
2026-05-21 14:15:53
वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी . . .
2026-05-20 15:14:24
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बांटी मेलोडी टॉफी . . .
2026-05-21 14:13:20
जयपुर में जून के पहले हफ्ते से चलेगी भारतटैक्सी . . .
2026-05-21 14:11:15
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात . . .
2026-05-20 14:07:37