It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो:आमेर महल में होगा वेलकम
By Lokjeewan Daily - 23-05-2026

25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो जयपुर आ रहे हैं। रूबियो 25 मई को दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे और 26 मई सुबह 6.30 यहां से रवाना होंगे।

इस दौरान वह आमेर महल सहित शहर के प्रमुख टूरिस्ट पैलेस का दौरा करेंगे। वह 25 मई को दोपहर 3 बजे आमेर महल पहुंचेंगे। यहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उनका स्वागत करेंगी।

आमेर महल के जलेब चौक में उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को भी तैयार किया जा रहा है।

मार्को रूबियो के दौरे को लेकर जयपुर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे