It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 132 कोच जोड़ने का निर्णय
By Lokjeewan Daily - 26-05-2026

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 132 कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सेकंड एसी, थर्ड एसी, चेयरकार, सेकंड स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह अस्थाई बढ़ोतरी जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक लागू रहेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जरूरत के अनुसार आगे भी अतिरिक्त कोच लगाए जा सकते हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इन ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए

1. ट्रेन नंबर 22471/22472, लालगढ़-दिल्ली सराय में लालगढ़ से 1 जून से 30 जून तक और दिल्ली सराय से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर क्लास कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

2. ट्रेन नंबर 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी में दिल्ली सराय से 1 जून से 30 जून तक और उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

3.ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर में जयपुर में 1 जून से 30 जून तक 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

4.ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर में अजमेर से 1 जून से 29 जून तक और अमृतसर से 2 से 30 जून तक 1 सेकंड स्लीपर क्लास कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

5. ट्रेन नंबर19613/19612, अजमेर-अमृतसर में अजमेर से 1 जून से 29 जून तक और अमृतसर से 2 से 30 जून तक 1 सेकंड स्लीपर क्लास डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

6.ट्रेन नंबर 19625/19626, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस में अजमेर से 7 से 28 जून तक और बान्द्रा टर्मिनस से 8 से 29 जून तक 1 सेकंड स्लीपर क्लास डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

7. ट्रेन नंबर 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी में 1 जून से 30 जून तक 1 एयरकंडीशन चेयर कार की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

8. ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर में जोधपुर से 1 जून से 30 जून तक और इंदौर से 4 जून से 1 जुलाई तक 2 सेकंड स्लीपर क्लास व 3 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

9. ट्रेन नंबर 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी में इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई तक और भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक 2 सेकंड स्लीपर व 3 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

10. ट्रेन नंबर14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 जून से 30 जून तक और वाराणसी सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

11. ट्रेन नंबर 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 जून से 30 जून तक और वाराणसी सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

12. ट्रेन नंबर 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 जून से 30 जून तक और वाराणसी सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

13. ट्रेन नंबर 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट में 1 जून से 30 जून तक 2 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

14. ट्रेन नंबर 14807/14808, जोधपुर-दादर में जोधपुर से 2 जून से 30 जून तक और दादर से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 2 सेकंड स्लीपर की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

15. ट्रेन नंबर 20483/20484, भगत की कोठी-दादर रेलसेवा में भगत की कोठी से 1 जून से 29 जून तक और दादर से 2 से 30 जून तक 1 थर्ड एसी, 2 सेकंड स्लीपर क्लास डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे