It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 जून को खुलेंगे।
By Lokjeewan Daily - 28-05-2026

राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत हो गई हैं। ऐसे में अब करीब 32 दिन हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर बैंच में नियमित सुनवाई नहीं होगी। अब हाईकोर्ट 29 जून को खुलेंगे।

हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार- हाईकोर्ट में 1 से 28 जून तक समर-वैकेशन रहेगा। 28 मई को आज बकरा ईद का अवकाश है।

30 और 31 मई को शनिवार-रविवार के चलते हाईकोर्ट बंद रहेंगे। वहीं 29 मई को हाईकोर्ट प्रशासन ने छुट्टी घोषित की हैं। ऐसे में आज से ही हाईकोर्ट में समर वैकेशन की शुरुआत मानी जा रही हैं।

समर वैकेशन के दौरान हाईकोर्ट में केवल अर्जेंट नेचर के केस ही लगेंगे। इनकी सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में वैकेशन बैंचों का गठन किया गया हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे