It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा
By Lokjeewan Daily - 28-05-2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अभय कमांड कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल सेंटर पर आने वाली अपराध संबंधी सूचनाओं और कार्रवाई को देखा। साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली।

पुलिस मुख्यालय स्थित अभय कमांड कंट्रोल सेंटर में CS वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को दौरा किया

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कंट्रोल सेंटर में आने वाले फोन कॉल्स, रिस्पॉन्स टाइम और पुलिस की कार्रवाई व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

बाद में मुख्य सचिव ने पुलिस मुख्यालय में साइबर क्राइम को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, एडीजी वीके सिंह, डीआईजी एससीआरबी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के जरिए प्रदेश में साइबर क्राइम की स्थिति, दर्ज मामलों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी मुख्य सचिव को दी।

अन्य सम्बंधित खबरे