
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य सरकार और एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना की वर्तमान स्थिति का आकलन किया।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) का पुनर्स्थापन कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और यह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
सूचना के अनुसार, 1 जून 2026 से रिफाइनरी में कमीशनिंग गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद आने वाले कुछ हफ्तों में विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और निकासी शुरू होने की संभावना जताई गई है।
रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां भी तेजी से तैयार हो रही हैं। डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (DHDT), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (PFCCU), डिलेड कोकिंग यूनिट (DCU) और मोटर स्पिरिट ब्लॉक (MS Block) जैसे सेक्शन भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुके हैं।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि परियोजना की प्रगति तय समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ रही है। इस रिफाइनरी के शुरू होने से राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह परियोजना राज्य की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करेगी और आने वाले समय में आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा करेगी। पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान के औद्योगिक भविष्य की एक अहम आधारशिला माना जा रहा है।
राजस्थान रिफाइनरी से बड़ी खबर: उत्पादन शुरू होने की तैयारी तेज . . .
2026-05-30 12:53:23
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 100 से ज्यादा अफसरों पर गि . . .
2026-05-30 12:50:13
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 30 जिलों म . . .
2026-05-30 12:39:16
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्लेसमेंट एजेंसी संचालक 40,000 . . .
2026-05-30 12:40:44
जयपुर: सिरसी रोड पर CNG सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा . . .
2026-05-30 12:33:36
आरसीए ने खिलाड़ियों के हित में SMS स्टेडियम को 48 लाख देने की पे . . .
2026-05-30 12:22:33