
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- उनकी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे उनका सिर झुक जाए। उन्होंने कहा, "चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, हम राजस्थान और देश के हित में काम कर रहे हैं। इसलिए सामने वाले को पूरी ताकत से जवाब दीजिए।"
सीएम भजनलाल शर्मा आज सीएमआर में पीएम मोदी के 'मन की बात' को सुनने के बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने युवा नेताओं से कहा- हम जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। हमने कोई भी काम ऐसा नहीं किया, जिससे आपको झुकना पड़े। इसलिए सीना तानकर जनता के बीच जाइए।
सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा- पिछली सरकार में पेपर लीक की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। आज करीब 400 से ज्यादा लोग पेपर लीक के आरोप में जेल में हैं। हमने कहा था कि ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा, जिन्होंने युवाओं की आंखों में खून के आंसू दिए।
आप लगातार देख रहे हैं, पिछली सरकार के रोज नए कारनामे निकल रहे हैं, जिन पर उनकी सरकार कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों को जेल में डालने का काम उनकी सरकार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में 350 से ज्यादा पेपर हुए हैं, लेकिन अभी तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।
सीएम ने युवाओं से गांव-गांव जाकर लोगों को विश्वास दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- हमने जो कहा है, वो हम करके दिखाएंगे।
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
उर्नकी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे उनका सिर झुक जाए . . .
2026-06-01 13:37:32
अजेय कुमार को प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त . . .
2026-06-01 13:28:39
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32
हार्मोनल और मेनोपॉज स्वास्थ्य विषय पर हुई स्वास्थ्य वार्ता . . .
2026-06-01 13:58:44
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सहकारिता मंत् . . .
2026-06-01 13:34:26