
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। इस घटना से नाराज आरएलपी के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के एक युवा नेता को सरेआम धमकी देने का मामला सामने आया है। इस कथित धमकी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वायरल ऑडियो में प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस इस मामले की सत्यता और ऑडियो की जांच में जुट गई है।
जलजोग चौराहे पर रील का जानलेवा क्रेज: चलती कार के बोनट पर बैठकर युवाओं ने बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक्स पाने का भूत जोधपुर के युवाओं पर इस कदर सवार है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्ततम जलजोग चौराहे का है, जहां कल रात करीब 11:40 बजे कुछ युवकों ने दुस्साहस दिखाया। एक कार चालक अपनी गाड़ी के बोनट पर एक युवक को सरेआम बिठाकर मुख्य चौराहे पर रील बनवा रहा था। मुख्य चौराहों पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बासनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 मामलों में वांछित शातिर वाहन चोर 'रवि खल्ला' गिरफ्तार, सक्रिय गैंग का भंडाफोड़
जोधपुर के बासनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय और शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना रविन्द्रनाथ उर्फ रवि खल्ला (22 वर्ष, निवासी खुडाला, झंवर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशन में सांगरिया और एम्स क्षेत्र में हो रही चोरियों को रोकने के लिए थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साधनों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। राजकॉप एप्लीकेशन पर आरोपी का फोटो मिलान करने पर सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के करीब 25 मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुकेश नाथ (निवासी जालौर) के साथ मिलकर सांगरिया फाटा, पाल मेला रोड, विवेक विहार, गणेश नगर और राधाकृष्ण विहार सहित कई इलाकों से स्प्लेंडर, प्लेटिना, डिलक्स और बुलेट जैसी कीमती मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा वह फैक्ट्रियों में घुसकर मोबाइल भी चुराता था। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है, जिससे अन्य वारदातों के खुलने की उम्मीद है।
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
उर्नकी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे उनका सिर झुक जाए . . .
2026-06-01 13:37:32
अजेय कुमार को प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त . . .
2026-06-01 13:28:39
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32
हार्मोनल और मेनोपॉज स्वास्थ्य विषय पर हुई स्वास्थ्य वार्ता . . .
2026-06-01 13:58:44
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सहकारिता मंत् . . .
2026-06-01 13:34:26