It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पीएम से मिले सीएम भजनलाल: राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमण्डल फेरबदल पर चर्चा
By Lokjeewan Daily - 02-06-2026

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस समय सीएम की पीएम से मुलाकात के मायने भी निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, आज ही करीब ढाई साल बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। वहीं, एक-दो दिन में राज्यसभा चुनावों की सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा भी होनी है। इसके साथ लंबे समय से प्रदेश में मंत्रिमण्डल फेरबदल भी लंबित चल रहा है।

ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम की सरकार के कामकाज के ब्यौरे के साथ पीएम के साथ राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई है।

सीएम भजनलाल शर्मा की सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात इस मायने में भी खास हो जाती है कि आने वाले एक-दो दिनों में पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी पीएम मोदी ने सीएम भजनलाल शर्मा से फीडबैक लिया होगा।

प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव है। संख्या के गणित के हिसाब से पार्टी दो सीटों पर जीत सकती है। एक सीट पर केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को फिर से रिपीट किया जा सकता है। वहीं, दूसरी सीट पर राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अलका गुर्जर में से किसी एक को टिकट मिलने की संभावना है। 

सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से तीन महीने में यह तीसरी मुलाकात हैं। इससे पहले सीएम ने 25 मार्च को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वहीं, उससे करीब एक माह पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर आए थे। उस समय भी सीएम की पीएम से मुलाकात हुई थी।

अन्य सम्बंधित खबरे