It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 05-06-2026

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी, साइबर फ्रॉड और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुख्यात ठग और गिरोह के सरगना शाकिब उर्फ कालू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह "मेवात टारगेट गैंग" के नाम से सक्रिय था और राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में दहशत का पर्याय बन चुका था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 एटीएम/डेबिट कार्ड, वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार, नकदी, फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में करीब पांच दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की शुरुआत 13 मई को हुई, जब झोटवाड़ा निवासी मुकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कालवाड़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर रुपए निकालने गया था। इसी दौरान दो युवक एटीएम बूथ में आए और बातचीत में उलझाकर उसका यूको बैंक का एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से रुपए निकाल लिए गए। इस पर झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अन्य सम्बंधित खबरे