
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी ने राजस्थान के राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया जाट समुदाय से और अलका, गुर्जर समुदाय से आती हैं। ऐसे में पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की दो बड़ी जातियों को साधने का काम किया है।
टिकट मिलने के बाद सतीश पूनिया ने कहा- जाति एक पहचान है, उसका अपना एक स्वाभिमान है। BJP सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी की धारणा पर काम करती है। पार्टी के लिए जाति प्राथमिकता नहीं है। पार्टी की प्राथमिकता है कि वह व्यक्ति समाज, देश और संगठन के लिए कितना कंट्रीब्यूट करता है।
वहीं अलका गुर्जर ने टिकट मिलने के बाद कहा- गुर्जर समुदाय केवल पायलट के साथ है, यह धारणा गलत है। आज समाज का युवा जानता है कि उसका भविष्य कहां पर है।
दरअसल, राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। विधायकों की संख्या के गणित के हिसाब से बीजेपी दो सीटों पर ही चुनाव जीत सकती है।
तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीट खाली हो रही है।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18
‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ . . .
2026-06-05 13:15:34
जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्र . . .
2026-06-05 12:47:38