It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
By Lokjeewan Daily - 05-06-2026

कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सांसद नीरज डांगी को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा संख्या बल (67 विधायक) के हिसाब से एक सीट पर पार्टी की जीत तय है।

डांगी को दूसरी बार मौका देकर कांग्रेस ने परंपरागत दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। डांगी को लगातार दूसरी बार मौका देने के पीछे कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरण साधने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

दरअसल, राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीट खाली हो रही हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे