
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सियासी हमला बोला है। गहलोत ने कहा- 25 सितंबर 2022 की बगावत सचिन पायलट के खिलाफ थी, हाईकमान के खिलाफ नहीं थी।
उन्होंने कहा- अगर मैं बगावत करता तो हाईकमान मुझे मुख्यमंत्री रखता क्या? पायलट ने सच्चाई स्वीकार करना सीखा नहीं। उन्होंने गलती की है तो उसे स्वीकार करना चाहिए। इसलिए इश्यू आज तक बना हुआ।
पायलट मेरी फॉरगेट एंड फॉरगिव की भावना को समझ जाते तो मानेसर का मुद्दा जिंदा नहीं रहता। गहलोत ने रविवार को जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया से ये बात कही।
मुझे बदनाम कर दिया कि मुख्यमंत्री रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने ,गहलोत ने कहा- जिस पद पर पंडित नेहरू रहे हों और सोनिया गांधी मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाती तो क्या मैं मना करता? वो तो स्थिति ऐसी बना दी, वो भी एक षड्यंत्र था। अचानक ऑब्जर्वर आ गए, तमाशा हो गया। बदनाम मैं हो गया।
गहलोत ने कहा- 25 सितंबर की घटना उस व्यक्ति के खिलाफ ही हुई थी, जिसका नाम चल गया था कि ये मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं, पायलट साहब। इनके खुद के लोगों ने चला दिया। ऐसा माहौल बन गया कि 100 विधायक इकट्ठे हो गए।
विधायकों ने कहा था- अशोक गहलोत जा रहा है अध्यक्ष बनने के लिए। नया मुख्यमंत्री बने तो उनमें से बने, जिन्होंने हाईकमान के साथ लॉयल्टी दिखाई। हम होटलों में बंद रहे हैं, सरकार बचाई। हम 100 लोग में से किसी को मुख्यमंत्री पद दे दीजिए, हमें मंजूर है। लेकिन पायलट साहब मंजूर नहीं होंगे, क्योंकि वो तो मानेसर ले जाने वालों में थे।
मैं बगावत करता तो हाईकमान मुझे मुख्यमंत्री क्यों रखती? गहलोत ने कहा- ये विधायकों की मांग थी, उसको तोड़-मरोड़कर कहा कि हाईकमान के खिलाफ रिवोल्ट (विरोध) हो गया। अरे हाईकमान के खिलाफ बगावत होती तो मैं मुख्यमंत्री रह पाता क्या? अगर हम बगावत करते तो हाईकमान मुझे मुख्यमंत्री क्यों रखती? ये तो आरोप लगाने वाले को समझना चाहिए।
राजस्थान में 141 RPS अफसरों के ट्रांसफर . . .
2026-06-09 15:19:05
निजी फोन के बिलों के भुगतान पर रोक -बिना अनुमति बिल का भुगतान किय . . .
2026-06-09 15:14:52
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने नामांकन . . .
2026-06-08 14:00:27
जयपुर नगर निगम ने तीन मंजिला बिल्डिंग सीज की . . .
2026-06-09 15:21:13
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत . . .
2026-06-09 14:59:38
राठौड़ ने किया वॉटर कूलर का लोकार्पण और स्वच्छता अभियान का शुभार . . .
2026-06-08 14:02:41