It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष पूजा-अर्चना
By Lokjeewan Daily - 10-06-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर राजस्थान में बुधवार को विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से भी प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यश, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

इस संबंध में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने एक दिन पहले शासन सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेश, जिला और उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन मोती डूंगरी गणेश मंदिर में हुआ, जबकि जयपुर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और देव दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नहर के गणेश मंदिर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा और डॉ. अपूर्वा सिंह मौजूद रहे। वहीं गोविंद देवजी मंदिर में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, अमित गोयल और राजेंद्र राठौड़ ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

देवस्थान मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छांव, साफ-सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रमों की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उन्होंने कहा था कि इन आयोजनों में आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हो सकें।

अन्य सम्बंधित खबरे