It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: आज से 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
By Lokjeewan Daily - 11-06-2026

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Strong Western Disturbance) के प्रभावी होने से आज गुरुवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जयपुर और अलवर सहित 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। 14 जून तक रहेगा इस वेदर सिस्टम का असर : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए वेदर सिस्टम का असर राज्य में 14 जून तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से मुख्य रूप से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे का हाल : 46 डिग्री के करीब पहुंचा पाराबुधवार को प्रदेशभर में आसमान साफ रहा और तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। अधिकांश शहरों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (बुधवार):
श्रीगंगानगर : 45.9°C (प्रदेश में सबसे गर्म), चूरू : 44.7°C, फलोदी : 43.8°C, अलवर : 43.0°C, जैसलमेर : 43.0°C, बीकानेर : 42.4°C, बाड़मेर : 42.3°C, जयपुर : 42.1°C।
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम की स्थिति
जयपुर: राजधानी में बुधवार को दिन के साथ-साथ रात भी बेहद गर्म रही। न्यूनतम तापमान 30°C से ऊपर दर्ज किया गया। दिनभर खिली तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया।
कोटा : कोटा में दोपहर के समय गर्म हवाएं (लू) चलीं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 41.1°C और न्यूनतम 30.4°C दर्ज हुआ।
जोधपुर : सूर्यनगरी में भी गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को तापमान सामान्य से अधिक (40.8°C) दर्ज किया गया और दिनभर उमस का असर बना रहा।
उदयपुर : लेकसिटी में तापमान 39.3°C रहा। हालांकि, शाम के समय मौसम थोड़ा सुहावना होने से सड़कों पर चहल-पहल दिखी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यहाँ आगामी दो दिनों में बारिश की उम्मीद है।
अजमेर : दोपहर में तेज धूप और हवा में 71% नमी (ह्यूमिडिटी) होने के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा।
अलवर : पिछले 4 दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान बढ़कर 43°C तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ गया।
मौसम विभाग की सलाह : आंधी और बारिश के अलर्ट को देखते हुए खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे आश्रय लेने से बचें।

अन्य सम्बंधित खबरे