
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में अब चाट पकौड़ी-फास्ट फूड से लेकर होटल में ठहरना महंगा हो सकता है। यही नहीं, ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने से लेकर जिम में वर्जिश (एक्सरसाइज) के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
राज्य सरकार ने अलग-अलग 18 श्रेणियों में लाइसेंस फीस बढ़ाई है। इससे पहले आखिरी बार 2017 में लाइसेंस फीस बढ़ाई गई थी। 9 साल बाद अब नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र में फीस कई गुना बढ़ाई गई है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो बजट फ्रेंडली कैफे, कैंटीन और होटल्स जैसे बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं या फिर जिन्हें लाइसेंस रिन्यू कराना है।
नए आदेशों के अनुसार, 50 कमरों तक के होटल की लाइसेंस फीस 15 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक हुई है। इसी तरह….
51 से 100 कमरों के होटल्स की फीस 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक कर दी गई है।100 कमरों के होटल्स जिनमें स्विमिंग पूल, जिम-स्पा और अन्य लग्जरी फैसेलिटी हैं, उनकी फीस 70 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए।150 से ज्यादा कमरों वाले होटल्स जिनमें स्विमिंग पूल, जिम-स्पा और अन्य लग्जरी सुविधाएं हैं, उनमें ये फीस एक लाख रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तय हुई है।
साल 2017 में 10 कमरों की अलग, 20-30 की अलग और 50 कमरों के होटल के लिए अलग लाइसेंस फीस निर्धारित थी। इस बार इन श्रेणियों को हटाकर 50 कमरों तक एक ही फीस रखी गई है।
रेस्टोरेंट्स की लाइसेंस फीस के लिए सिटिंग के हिसाब से 3 अलग-अलग स्लैब बनाई गई है। नए आदेशों के अनुसार, 100 चेयर तक के नॉन एसी रेस्टोरेंट की लाइसेंस फीस अब 4 हजार रुपए से लेकर साढ़े सात हजार रुपए की गई है। इसी प्रकार 100 चेयर के एसी रेस्टोरेंट की फीस 12 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक कर दी गई है। 100 चेयर से अधिक वाले एसी रेस्टोरेंट की फीस 20 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक कर दी गई है।
अब तक नॉन एसी रेस्टोंरेंट में चेयर की संख्या तय नहीं की गई थी। लाइसेंस फीस भी महज 750 रुपए (नगर पालिका क्षेत्र) से लेकर 2500 (नगर निगम क्षेत्र) रुपए तक थी।
2017 से अबतक इन सभी तरह के प्रतिष्ठानों पर महज 400 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की लाइसेंस फीस थी। अब इसे बढ़ाकर 3 से 5 हजार रुपए तक कर दिया गया है। नगरपालिका क्षेत्र में जहां 400 रुपए फीस लगती थी, उन्हें अब 3 हजार रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह नगर परिषद में 600 की जगह 3500 और नगर निगम क्षेत्र में 1 हजार की जगह 5 हजार रुपए लगेंगे।
यह बढ़ी हुई फीस हर छोटे से लेकर बड़े कैफे, कैंटीन, मिठाई शॉप और बेकरी को समान रूप से चुकानी होगी। सबसे ज्यादा असर नगर पालिका क्षेत्र में होगा। पहले 400 लगते थे अब 3 हजार रुपए लगेंगे। यह लगभग 8 गुना ज्यादा है।
नमकीन और मिठाई की दुकानें ही नहीं, जहां इनका निर्माण होता है, उन कारखानों को भी बढ़ी हुई फीस अदा करनी होगी। इस श्रेणी में अबतक 700 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए तक फीस लगती थी। अब कम से कम 3 हजार से लेकर 5 हजार रुपए अधिकतम किया गया है।
नगरपालिका क्षेत्र में अब जिम संचालन के लिए 3 हजार रुपए चुकाने होंगे। पहले 500 रुपए फीस थी। नगर परिषद क्षेत्र में एक हजार रुपए की जगह 3500 रुपए और नगर निगम क्षेत्र में 2 हजार की गह 5 हजार रुपए फीस कर दी गई है।
जिम के संचालन के लिए अब अलग-अलग निकायों में 3 से लेकर 5 हजार रुपए तक लाइसेंस फीस चुकानी होगी, जो साल 2017 में 500 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक थी।
ब्यूटी पार्लर्स की लाइसेंस फीस में करीब 6 गुना बढ़ोतरी हुई है। नगरपालिका क्षेत्र में अब तक महज 250 रुपए फीस थी। अब 1500 रुपए तय किया है। नगर परिषद क्षेत्र में 500 रुपए की जगह 1700 रुपए। नगर निगम क्षेत्र में 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार कर दी गई है।
बिना विरोध रजिस्ट्री कराने और ब्याज लेने के बाद मुकर नहीं सकता खर . . .
2026-06-15 13:14:20
राजस्थान में अब चाट पकौड़ी-फास्ट फूड से लेकर होटल में ठहरना महंगा . . .
2026-06-15 12:49:30
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुई श्री भक्तमाल क . . .
2026-06-15 13:12:17
भगवान परशुराम भव्य प्रतिमा देख भावुक हुए राजेंद्रदासजी महाराज . . .
2026-06-15 13:08:35
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मिली हरी झंडी . . .
2026-06-15 13:07:05