It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गायत्री परिवार के सदस्यों ने महावीर नगर, दुर्गापुरा में किया ज्योति कलश रथयात्रा के लिए जन सम्पर्क
By Lokjeewan Daily - 15-10-2024

जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा की टोली द्वारा मंगलवार को महावीर नगर दुर्गापुरा में जन सम्पर्क कर पीले चावल और गायत्री साधना किट भेंट कर ज्योति रथ कलश का निमंत्रण दिया गया। जन सम्पर्क का रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज किया गया। घरों के बाहर स्टीकर लगाया गया। राममंदिर के ट्रस्टी प्रहलाद जी अग्रवाल के घर रथ यात्रा का निमंत्रण दिया।

उन्होंने बताया कि राममंदिर व्यवस्था समिति द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। कॉलोनी वासियो ने इस अभियान में बहुत रुचि दिखाई व रथ यात्रा में भाग लेने का आश्वासन दिया। जन सम्पर्क में कार्यकर्ता जयशिव शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा ने भाग लिया। जन सम्पर्क सुबह 9 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे