It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली , दिल्ली की सत्ता अगले पांच सालों के लिए किसके हाथों में होगी, जनता फैसला ले चुकी है। अब इंतजार 8 फरवरी का है जब मतगणना के बाद फैसला सबके सामने आएगा। लेकिन उससे पहले सज्यादातर एग्जिट पोल ने दिल्ली में बीजेपी की लहर की भविष्यवाणी की है। सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है और भाजपा 27 साल का सूखा खत्म कर वापसी कर सकती है अधिकांश एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। वहीँ प्रमुख सट्टा बाज़ार आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा रहे हैं. दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है। हालांकि असली रिजल्ट तो 8 फरवरी को आएगा, लेकिन उससे पहले रुझानों को जरूर समझा जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान में 60.44 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। हालांकि तय समय तक जिस भी मतदान केंद्र पर कतारें लगी रही वहां पर सभी मतदाताओं का मतदान कराया गया।
इस बार के विधानसभा चुनाव कराने के लिए दिल्ली में कुल 13,766 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 733 सहायक मतदान केंद्र भी रहे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। सभी मतदान केंद्रों को मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। 70 मतदान केंद्रों को महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं द्वारा संचालित किया गया, जिससे इन वर्गों को प्रेरणा और समान अवसर मिले। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी गई।
8 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। मतगणना 8 फरवरी को होगी, जिसके बाद दिल्ली के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को मतगणना पर टिकी हैं। जब ये स्पष्ट होगा कि दिल्ली की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।
आप के तीन सबसे बड़े नेता नहीं बचा पाएंगे अपनी सीट! केवल आतिशी के लिए गुड न्यूज
अनुमान यह भी है कि आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज यानी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज भी अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे।
पीपुल्स इनसाइट के सर्वे के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका मिल सकता है। यहां से भाजपा के प्रवेश वर्मा उन्हें हरा सकते हैं। वहीं जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ सकता है। Bottom of Form
खास बात यह है कि यह सीट आम आदमी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक मानी जाती है लेकिन यहां भी बीजेपी के बाजी मारने की भविष्यवाणी की गई है। यहां से भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज की ग्रेटर कैलाश शीट भी उनके हाथों से फिसल सकती है।
आतिशी की सीट पर क्या हाल?
एग्जिट पोल में जहां आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गजों को झटका मिला है तो वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के लिए गुड न्यूज है। कालकाजी सीट से आतिशी बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को पीछे छोड़ जीत दर्ज कर सकती हैं। वहीं बात ओवरऑल सीट की करें तो बीजेपी को 40-44 सीटें मिल सकती हैं जबकि 25-29 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती है। इसके अलावा एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है।
आम आदमी पार्टी ने खारिज किया एक्जिट पोल
आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता कहा कि एक्जिट पोल में हमेशा से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कमतर आंका गया है, लेकिन असल नतीजों में पार्टी को इन अनुमानों से कई गुना अधिक लाभ होता है। उन्होंने कहा, ‘‘ आप किसी भी एक्जिट पोल को देख लीजिए - चाहे 2013, 2015 या 2020 के एक्जिट पोल हों- आप को हमेशा कम सीट मिलती दिखाई गईं। लेकिन असल नतीजों में उसे ज्यादा सीट मिलीं।’’
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने आप को बड़ी संख्या में वोट दिया है और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है तथा केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित किये जायेंगे। एक्जिट पोल चुनाव-सर्वेक्षण एजेंसियों द्वारा किए गए अनुमान हैं, जो मतदान केंद्रों से वोट डालने के बाद बाहर आने वाले मतदाताओं से किए गए सवाल जवाब पर आधारित होते हैं। ये असल नतीजों से काफी अलग हो सकते हैं।
दिल्ली, मुंबई, फलोदी और गुजरात सट्टा बाजार के अनुसार आप की बन रही सरकार
दिल्ली की जनता चौथी बार आम आदमी पार्टी (आप) का साथ देगी या लंबे अरसे से सूखा झेल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मौका मिलेगा, इसका पतो को 8 फरवरी को चलेगा। लेकिन उससे पहले अनुमानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी अनुमानों से खुश है। हालांकि उसका कहना है कि उसे अनुमान से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जबकि आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। इसी बीच सट्टा बाजार में भी अगली दिल्ली सरकार को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, फलोदी और गुजरात सट्टा बाजार ने भी बता दिया है कि दिल्ली का रण कौन सी पार्टी जीतेगी।
दिल्ली सट्टा बाजार ने किसे दी कितनी सीट
दिल्ली सट्टा बाजार के अनुसार राजधानी में एक बार फिर आप सरकार बनने वाली है। सट्टा बाजार ने आप को 38-40, भाजपा को 30-32 और कांग्रेस को शून्य सीटें दी हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 36 सीटें लानी होंगी।
क्या कहता है गुजरात सट्टा बाजार
गुजरात सट्टा बाजार के अनुसार, दिल्ली में फिर एक बार केजरीवाल सरकार बन रही है। इसने आप की 38-40 सीटें आने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को 30-32 जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। यानी इसमें भी आप के बहुमत का आंकड़ा छूने का अनुमान जताया गया है।
फलोदी- मुंबई सट्टा बाजार ने कांग्रेस को दी एक सीट
राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस के लिए गुडन्यूज लाया है। इस सट्टा बाजार ने 10 साल बाद कांग्रेस का दिल्ली में खाता खुलने का अनुमान जताया है। वहीं आप को 37-39 जबकि भाजपा को 32-34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मुंबई सट्टा बाजार के अनुसार, दिल्ली में आप सरकार बन रही है। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बताई है।
राजस्थान के सिरोही में आदिवासी महिलाएं तैयार कर रहीं हर्बल गुलाल . . .
2025-03-11 14:31:42
राजस्थान विधानसभा - पुलिस अवकाश पर तकरार, उद्योग नीति पर तंज और ख . . .
2025-03-11 14:26:51
अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की स . . .
2025-03-11 14:25:39
श्री गलताजी तीर्थ में दिव्यता और भव्यता की अनुभूति : मुख्यमंत्री . . .
2025-03-11 14:28:32
गलता जी में अवध- ब्रज फागोत्सव के साथ ही सोमवार को विभिन्न आयोजन . . .
2025-03-10 12:43:15
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार कराएगा! . . .
2025-03-10 12:37:03