It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
By Lokjeewan Daily - 05-09-2025

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया I


दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) और खतरे के निशान से काफी ऊपर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 5 सितंबर 2025 को रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंचने और इसके बाद कम होने की संभावना है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज का जलस्तर 207.31 मीटर है। इसका चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। साथ ही, निकासी स्तर 206 मीटर है और अब तक का उच्चतम स्तर 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023) रहा है।

बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक जल की निकासी हुई है, जबकि वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक जल की निकासी है। वहीं, ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक जल की निकासी हुई है। पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर शुक्रवार रात 8 बजे 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।

इस बीच, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निगम बोध घाट पर जलजमाव हो गया है, जिसके चलते दाह-संस्कार की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पानी निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।यमुना बाजार के रास्तों पर भारी जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

निगम बोध घाट पर काम करने वाले प्रमोद कुमार पाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि घाट में पानी आने के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। एमसीडी ने भी बाढ़ को लेकर आदेश जारी किया है और इसके चलते फिलहाल निगम बोध घाट को बंद कर दिया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे