मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
बड़ी खबर

सलमान थे असली निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग

अमिताभ, आमिर, अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी की थी रेकी

ल

लोकजीवन संवाददाता

21 अक्टूबर 2026, 10:34 AM 3 मिनट में पढ़ें

सलमान थे असली निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग
मुंबई, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके। इन सितारों के घर भी हुई थी रेकी बता दें कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने से पहले आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी रेकी की थी। उन्होंने वहां के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे। सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी इन खुलासों के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है। इमारत के अंदर और बाहर, तथा सड़क के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कहां से मिली टाइगर के फुटबॉल खेलने की जानकारी? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग को सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के फैंस की पोस्ट से पता चला था कि एक्टर हर रविवार जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने जाते हैं। इस दौरान उनके साथ कोई पुलिस सुरक्षा नहीं होती। जब शूटर्स ने बिश्नोई के करीबी अमित पंडित को बताया कि सलमान खान को निशाना बनाना मुश्किल है, तो गैंग ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। अमित पंडित ने ही हमले का आदेश दिया था। इसके बाद दोनों शूटर पिस्तौल लेकर जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ देर तक टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही एक्टर की कार ग्राउंड के गेट से बाहर निकली, शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ पुलिस के मुताबिक, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हमलावर सीधे एक्टर को निशाना बनाना चाहते थे। वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर्स थे, जबकि तीसरा आरोपी भागने के लिए बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन इसका असली मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करेगी, क्योंकि आशंका है कि उन्होंने तस्वीरें खींचकर अपने हैंडलर्स को भेजी होंगी। राजस्थान के कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने इस मामले में सोमवार को राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 साल के फूल सिंह और रेहान अंसारी के अलावा 22 साल का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन रामू महतो शामिल हैं। तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है। मंगलवार देर रात तक सड़क के रास्ते सभी को मुंबई लाया गया, जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआा और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें