मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
राजस्थान

महानिदेशक नीरज के. पवन ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन

ल

लोकजीवन संवाददाता

21 अक्टूबर 2026, 01:53 PM 2 मिनट में पढ़ें

महानिदेशक नीरज के. पवन ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन

जयपुर, । महानिदेशक, आईजीपीआरएस, नीरज के. पवन ने बुधवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा राजस्थान संपर्क एआई के माध्यम से शिकायतों के विश्लेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

पवन ने राजस्थान संपर्क एआई की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं प्रभावी पहल बताया। उन्होंने एआई के माध्यम से शिकायतों के गहन विश्लेषण की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान उन्हें बताया गया कि जिला एवं विभागवार विश्लेषण के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि किस जिले में किन विभागों से संबंधित किस प्रकार की शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं। साथ ही, शिकायतों के रुझानों और बार-बार सामने आने वाली समस्याओं की भी पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क एआई के प्रभावी उपयोग से विभाग शिकायतों की प्रकृति एवं प्रवृत्तियों का आकलन कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक त्वरित और व्यवस्थित बना सकते हैं। इससे शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता एवं परिवादियों की संतुष्टि बढ़ाने के साथ ही सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें