मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 02 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
  • आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा
  • पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बड़ी खबर

आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा

ल

लोकजीवन संवाददाता

02 नवम्बर 2026, 12:38 PM 2 मिनट में पढ़ें

आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा

अर्नब तूफान के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह आज रात 11:30 बजे से 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट से टकरा सकता है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह 5:30 बजे चक्रवात चेन्नई से 200 और नेल्लोर से 210 किलोमीटर दूर था। यह 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था।

चक्रवात का असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित मयपाडु बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य में NDRF की तीन टीमें तैनात की गई हैं। वहीं विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चेन्नई में कई सड़कें जलमग्न हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आंध्र के बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें