माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर
माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात कही है।
कंपनी AI और सिस्टम बनाने में हुए खर्च की भरपाई के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रही है। कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें 23 हजार भारत में हैं।
माइक्रोसॉफ्ट भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के लेवल 70 या उससे नीचे के पद पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए यह स्कीम लाई है। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह साफ नहीं है।
कंपनी ने कहा है कि एलिजिबल कर्मचारियों को अगले कुछ घंटे में ईमेल भेजा जाएगा। इस पर 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा।माइक्रोसॉफ्ट ने मई और जुलाई 2025 में करीब 15 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इसके बाद जुलाई 2026 में भी कंपनी ने करीब 4,800 पद खत्म किए। यानी इन तीनों दौर में कुल मिलाकर करीब 20 हजार नौकरियों पर असर पड़ा।
और भी कारोबार की खबरें
और देखें
इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़
24 अक्टूबर 2026
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा, शेयर का प्राइस बैंड 1,585 से 1,665 रुपए तय
24 अक्टूबर 2026
सोना-चांदी धड़ाम; सिल्वर में 6,799 रुपए की गिरावट, कीमत 2 लाख के नीचे फिसली
23 अक्टूबर 2026
SBI के 4,000 ग्राहकों का डेटा लीक:डार्क वेब पर नाम-नंबर, ईमेल और पता मौजूद
22 अक्टूबर 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया
22 अक्टूबर 2026
द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार पहुंचा
21 अक्टूबर 2026