मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर से दुबई के लिए आज से नई फ्लाइट शुरू:सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा
  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है।
  • अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीती
राजस्थान

नीमराणा के औद्योगिक विकास में सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी महत्वपूर्ण : राज्यपाल बागडे

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 05:20 PM 2 मिनट में पढ़ें

नीमराणा के औद्योगिक विकास में सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी महत्वपूर्ण : राज्यपाल बागडे

नीमराणा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम के तहत नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एनआईए) के एनआईए/एमजी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआईए सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एनआईए के सभागार में क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ संवाद कर औद्योगिक विकास, सरकारी पहलों और नीमराणा की औद्योगिक महत्ता पर चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल बागडे ने औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों एवं पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत प्रदेश की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीमराणा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र का राज्य की अर्थव्यवस्था में विशेष महत्व है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय भी आवश्यक है। राज्यपाल बागडे ने उद्योग जगत के योगदान और औद्योगिक विकास की संभावनाओं के संदर्भ में नीमराणा की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनआईए भवन की पहल एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें