नोएडा में स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल गए।
हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। एसी में ब्लास्ट की आशंका है। शव बुरी तरह जल गए हैं। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
FIR में यात्री सुनील कुमार ने बताया कि बस में जलने की गंध आ रही थी। ड्राइवर-क्लीनर सिगरेट पी रहे थे। यात्रियों ने विरोध किया तो दोनों हंसने लगे। कुछ देर बाद बस में आग लग गई। आग के बावजूद ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। यात्रियों के शीशे तोड़ने के बाद बस रोकी गई।
पुलिस ने बताया कि बस मध्य प्रदेश की राज कल्पना ट्रैवल्स की है। इसके 19 चालान हो चुके हैं और ₹1.75 लाख जुर्माना लगा है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार किया है।
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। बस का पिछला हिस्सा काटकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे। एक-एक शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला।
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगने की आशंका है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
18 घंटे पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया
03 नवम्बर 2026
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
02 नवम्बर 2026
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
02 नवम्बर 2026
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026
चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
29 अक्टूबर 2026