केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली । केंद्र सरकार ने अपनी सही नीतियों से केवल बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1970 के दशक में, जब 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की जनसंख्या लगभग 50 करोड़ थी। उस समय भी गरीबी को खत्म किया जा सकता था, लेकिन फिक्की इस बात का गवाह है कि उस समय की नीतियों में कमियां थीं और दुर्भाग्य से, सही इरादे की भी कमी थी।
जब हमने सही नीतियों और सही इरादे के साथ काम किया, तो महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि अगले 20 वर्षों में अपने हर दीर्घकालिक निवेश निर्णय में 'इंडिया फर्स्ट' को अपना आधार बनाएं।
इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और आपके व्यापार की वृद्धि के लिए भी नया अवसर खुलेगा।
साथ ही कहा कि इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित भारत में कैसे योगदान दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश "रिफॉर्म एक्सप्रेस" पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
गुंडों को ढूंढकर ऐसी सजा देंगे, कई पीढ़ियां याद रखेंगी', नाबालिग की मौत पर बोले मुख्यमंत्री योगी
8 घंटे पहले
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेश के लिए भारत एक सुरक्षित गंतव्य: पीयूष गोयल
12 नवम्बर 2026
असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे
11 नवम्बर 2026
सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
10 नवम्बर 2026
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया
03 नवम्बर 2026
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
02 नवम्बर 2026