It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भजन रास संग फूलो की होली
By Lokjeewan Daily - 29-03-2024

पुराना शहर माहेश्वरी महिला संगठन का आयोजन

भीलवाड़ा, हर वर्ष की भांति इस बार भी पुराना शहर माहेश्वरी सभा संग पुराना शहर माहेश्वरी महिला  मंडल द्वारा रामस्नेही वाटिका में फागोत्सव का आयोजन किया गया महिलाओं ने भजन रास सघ फूलों से होली खेली

महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा भदादा के तत्वाधान में मास्टर सुनील द्वारा भजन रास संग फूलो की होली खेली गई।।

*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे*-- ,

बच्चो की माखन चोरी मटकी फोड़ लीलाएं,

ब्रज के ग्वाले गोपियों की लठ मार होली,

मीरा और राधा की कृष्ण के प्रति प्रेम की प्रस्तुति नृत्य के संग,

गोपियों की कृष्ण संग रास लीला।।। 

महिला मंडल सचिव पूनम  पोरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सीमा  कोगटा, जिला सचिव भारती  बाहेती,नगर अध्यक्ष सुमन  सोनी ,नगर सचिव सोनल  माहेश्वरी ,संगठन मंत्री विनीता  तोषनीवाल रहे। इस अवसर पर महेश बचत एवम साख समिति से अध्यक्ष रीना  डाड,सचिव अनीता जी सोमानी ,अनु  मोदी ,महावीर इंटरनेशनल ग्रुप की अध्यक्ष दीपा  सिसोदिया, और सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष और सचिव का उपरा्ना पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित थी।।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने स्नेहभोज का आनंद लिया।।

अन्य सम्बंधित खबरे