It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के जहाजपुर के कीर मोहल्ला में एक महिला ने अजीब से सिर-चेहरे वाली बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उसे देखने पर पूरा परिवार सहम गया। मां नवजात बेटी का चेहरा देखकर डर गई। बच्ची का सिर शरीर की तुलना में बड़ा,आंखें-नाक मुंह सब विकृत हैं। डॉक्टर का कहना है कि जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण इस तरह के बेबी होते हैं। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। जानकारी के अनुसार जहाजपुर के कीर मोहल्ला में रहने वाले अर्जुन लाल (26) की पत्नी पिंकी (25) को ह बच्ची हुई। पिंकी की पहली संतान 2 साल की बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। जहाजपुर के महिला वार्ड में भर्ती पिंकी ने बेटी को जन्म दिया तो परिवार में उत्साह था। लेकिन देखने के बाद सभी सहम गए। अर्जुन लाल जहाजपुर में खेती करते हैं और फल का ठेला लगाते हैं। पिंकी की सास कैलाशी ने बताया- 30 साल पहले मुझे भी ऐसा ही बच्चा हुआ था। लेकिन वह ज्यादा देर जी नहीं पाया था। अब मेरे सबसे छोटे बेटे (अर्जुन) को इस तरह का बच्चा हुआ है। यह आज (शुक्रवार) को हुआ। अर्जुन की बेटी स्वस्थ है। पहले से पता होता कि ऐसा बच्चा होने वाला है तो कुछ इलाज कराते लेकिन कैसा बच्चा होने वाला है यह कैसे पता चले?डॉक्टर बोले- रेयर कंडीशन, जेनेटिक डिसऑर्डर है। जहाजपुर हॉस्पिटल के डॉक्टर रोहिताश मीणा ने बताया- ये रेयर कंडीशन है। इस तरह की संतान जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण होती है। इसे कोलोडियल वे भी कहते हैं। इसमें बच्चे को मल्टीपल समस्याएं होती हैं। इस बच्चे की स्किन सूखी है। आखें विकसित नहीं हुई हैं। हार्ट में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। 100 में से 10 फीसदी बच्चे ही बच पाते हैं। ये भी ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाते। ऐसे बच्चों को फीडिंग की दिक्कत आने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां होती हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान की सरहद पर पहली बार पीएम मोदी, 22 म . . .
2025-05-17 16:47:07
भजनलाल सरकार बेटियों को देगी हर साल देगी 15 से 40 हजार रुपये . . .
2025-05-17 11:58:21
सीएम शर्मा को जान से मारने की धमकी पर गहलोत ने कानून व्यवस्था पर . . .
2025-05-17 11:56:27
जयपुर : रेलवे स्टेडियम में राजपूताना क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ . . .
2025-05-17 16:57:35
बहज में खुदाई के दौरान मिले महाभारत काल के अवशेष, कलेक्टर ने किया . . .
2025-05-17 16:54:56
जयपुर डकैती मामला: कांग्रेस नेता के घर में लूट की साजिश रचने वाला . . .
2025-05-17 16:53:10