मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

ड्यूटी कर थाने लौट रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला: पीठ पर चढ़ा टायर, 3 महीने पहले ही हुई थी शंभूगढ़ थाने में पोस्टिंग; ड्राइवर फरार

ल

लोकेश सोनी

21 अक्टूबर 2026, 01:16 PM 3 मिनट में पढ़ें

ड्यूटी कर थाने लौट रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला: पीठ पर चढ़ा टायर, 3 महीने पहले ही हुई थी शंभूगढ़ थाने में पोस्टिंग; ड्राइवर फरार

भीलवाड़ा लोकजीवन । जिले के गुलाबपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें ड्यूटी पूरी कर थाने लौट रहे एक युवा पुलिस कांस्टेबल की भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। इस वीभत्स हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में गहरा सन्नाटा और शोक की लहर छा गई है।
दशहरा मेले की ड्यूटी से लौट रहे थे कांस्टेबल शंकरलाल

शंभूगढ़ थाने के एसएचओ हंसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शंभूगढ़ थाने में तैनात 27 वर्षीय कांस्टेबल शंकरलाल (पिता कान्हा खटीक) की गुलाबपुरा में आयोजित दशहरा मेले में विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद गुलाबपुरा से शंभूगढ़ थाने के लिए अपनी बाइक से रवाना हुए थे।
29 मील चौराहे के पास हुआ खौफनाक हादसा
जैसे ही कांस्टेबल शंकरलाल 29 मील चौराहे से आगे पुलिया के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि कांस्टेबल बाइक सहित ट्रक के नीचे आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक का भारी-भरकम टायर कांस्टेबल की पीठ पर चढ़ गया, जिससे उनका एक हाथ और सिर बाहर नजर आ रहा था तथा शव पूरी तरह ट्रक के नीचे फंस गया। इस दुर्घटना में कांस्टेबल शंकरलाल की मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि खलासी घायल बताया जा रहा है।
मौके पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से निकाला शव
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। बुधवार सुबह अस्पताल में मृतक कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुलाबपुरा थाने के अधिकारियों व पुलिस स्टाफ ने दिवंगत कांस्टेबल शंकरलाल को पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
2018 बैच के थे कांस्टेबल, परिवार में छाया मातम
मृतक कांस्टेबल शंकरलाल मूल रूप से बांदरसिंदरी के रहने वाले थे और वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में सेवा के लिए भर्ती हुए थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक कांस्टेबल की महज 3 महीने पहले ही शंभूगढ़ थाने में नई पोस्टिंग हुई थी। खास बात यह भी है कि उनके पिता अजमेर पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी के बेटे और खुद पुलिस सेवा में रहकर देश व कानून की रक्षा करने वाले युवा सिपाही की इस प्रकार अचानक हुई असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें