गोकुल विहार चौराहे पर गैस पाइपलाइन चैंबर में लगी आग, टला गंभीर संकट
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के गोकुल विहार चौराहे पर मंगलवार शाम जमीन के अंदर बिछी गैस पाइपलाइन के चैंबर में अचानक आग भभक उठी, जिससे आसपास के इलाके में भारी हडक़ंप मच गया। गनीमत यह रही कि मौके से गुजर रही पुलिस टीम की मुस्तैदी और दमकल की समय रहते कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम अनुकंपा बिल्डिंग के गेट के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव शुरू होने के बाद अचानक आग लग गई और इसकी लपटें काफी ऊपर तक उठने लगीं। संयोगवश कोतवाली थाने का कैट वाहन वहां से गुजर रहा था, जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर तुरंत आग पर पड़ गई। खतरनाक स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए मोर्चा संभाला। आसपास जमा भारी भीड़ को पाइपलाइन से दूर हटाया गया, सुरक्षा के मद्देनजर रास्ता (रोड) ब्लॉक कर दिया गया और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद करवा दी गई। इसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई, जहां से पहुंचे दो दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना के बाद गैस पाइपलाइन बिछाने वाली अडानी गैस कंपनी के संपर्क नंबर तलाशने चाहे, तो शुरुआती दौर में कोई नंबर आसानी से हाथ नहीं लगा। हालांकि, पुलिस के अथक प्रयासों के बाद कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा गया। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी अंशुमान सिंह के नेतृत्व में तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अडानी गैस कंपनी के अधिकारी अंशुमान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल के पास ही चाय की एक थड़ी लगी हुई है। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने चाय पीने के बाद जलती हुई सिगरेट का टुकड़ा सीधे गैस लाइन के चैंबर में फेंक दिया। चूंकि चैंबर के भीतर कचरा जमा था, इसलिए सिगरेट के संपर्क में आते ही उसमें आग भडक़ उठी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कंपनी की तकनीकी टीम ने पूरी लाइन की बारीकी से जांच कर ली है और पाइपलाइन, चैंबर व वॉल्व पूरी तरह सुरक्षित हैं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
भीलवाड़ा में करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट, गुलाबपुरा में 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाया टीम ने नष्ट
11 घंटे पहले
पंचायत चुनाव प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना, मतदान कल
13 घंटे पहले
आरएसएस का ऐतिहासिक त्रिवेणी संगम, 2.1 किमी लंबी मानव श्रृंखला देख भावुक हुए लोग
15 घंटे पहले
राम के अग्रि बाण से दशानन स्वाह, तेजाजी चौक में 55 फीट के रावण दहन
15 घंटे पहले
नवरात्र के समापन पर शक्तिपीठों में कन्याओं को भोज करा दिलाया बेटी बचाने का संकल्प
15 घंटे पहले
वेतन और एरियर की मांग: नर्सेज एसोसिएशन मुखर, दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
15 घंटे पहले