महात्मा गांधी अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी: विधायक कोठारी ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र, नए पद सृजित कर नियुक्तियां करने की मांग
भीलवाड़ा लोकजीवन। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में व्याप्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को एक गंभीर पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने अस्पताल में आवश्यकतानुसार नए पदों के सृजन और रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विधायक कोठारी ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महात्मा गांधी चिकित्सालय जिला मुख्यालय का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, जहां भीलवाड़ा के अलावा आसपास के करीब 100 किलोमीटर के दायरे से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में अस्पताल में स्वीकृत बेड और मरीजों के अत्यधिक भार के अनुपात में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते मरीजों को सुचारू और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधानसभा में भी गूंजा था मुद्दा
इससे पहले विधायक कोठारी ने यह महत्वपूर्ण मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। सरकार की ओर से दिए गए जवाब में यह जानकारी सामने आई थी कि अस्पताल में कुल 1097 बेड स्वीकृत हैं, जिनमें से फिलहाल 703 बेड संचालित हो रहे हैं। इसके मुकाबले नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता केवल 533 बेड के अनुपात में ही है।
जवाब में यह भी उल्लेख किया गया था कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए नर्सिंग व अन्य स्टाफ के पदों का 'गैप एनालिसिस' कर पदों में वृद्धि की प्रक्रिया विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर अब तक आवश्यक पदों की स्वीकृति और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
सुपरिटेंडेंट के पत्र का भी दिया हवाला
विधायक कोठारी ने पत्र में इस बात का भी विशेष उल्लेख किया कि महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बीते वर्ष 19 नवंबर 2025 को चिकित्सा शिक्षा विभाग (राज मेस) के सचिव को पत्र लिखकर अस्पताल में मानव संसाधन की कमी दूर करने और नव स्वीकृत वार्डों के संचालन हेतु नए पदों के सृजन की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित पदों पर स्वीकृति न मिलने के कारण व्यवस्थाएं पटरी से उतर रही हैं।
समय पर बेहतर उपचार की मांग
विधायक कोठारी ने चिकित्सा मंत्री से आग्रह किया है कि अस्पताल में स्वीकृत बेड की वास्तविक संख्या और मरीजों के भारी दबाव को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द चिकित्सक शिक्षकों, नर्सिंग कर्मियों, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ के नए पदों का सृजन किया जाए। साथ ही, सभी रिक्त पदों को भरकर पर्याप्त स्टाफ का पदस्थापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीलवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
शाहपुरा में दो सूने मकानों के ताले टूटे, 14 तोला सोना, 4.5 लाख नकदी और आधा किलो चांदी पार
3 घंटे पहले
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
3 घंटे पहले
यूआईटी में 200 करोड़ के भूखंड घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
4 घंटे पहले
करवा चौथ को लेकर बाजारों म मिट्टी के करवे और पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू
4 घंटे पहले
Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश
4 घंटे पहले
गुलाबी ठंड के बीच भीलवाड़ा में सर्दी पर अल नीनो का साया, फरवरी से तपिश बढऩे की आशंका
4 घंटे पहले