दीपावली पर महंगाई का तडक़ा: सूखे मेवे के दाम बढऩे से बदला बाजार का गणित, गिफ्ट पैक महंगे
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व पर इस बार बाजार में सूखे मेवे की बढ़ती कीमतों ने त्योहारी खरीदारी के पूरे समीकरण को बदल कर रख दिया है। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश की महंगाई ने आम ग्राहकों से लेकर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग तक के बजट को प्रभावित किया है। बाजारों में दीपावली के अवसर पर रिश्तेदारों, परिचितों और सहकर्मियों को उपहार देने के लिए सूखे मेवे के पैक खरीदने की पुरानी परंपरा है। लेकिन इस बार काजू-बादाम के ऊंचे दामों के चलते ग्राहकों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है। प्रीमियम पैकेजिंग और आकर्षक गिफ्ट बॉक्स की ऊंची कीमतों के कारण अब ग्राहक सीमित वजन और किफायती विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। महंगे सूखे मेवे के चलते कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भी अपनी गिफ्टिंग रणनीति में बदलाव किया है।
पैक में अब मठाई, चॉकलेट, उपयोगी घरेलू सामान
महंगे मेवा पैक्स के स्थान पर अब मिठाई, चॉकलेट, उपयोगी घरेलू सामान और कम मात्रा वाले ड्राई फ्रूट्स के कॉम्बो पैक्स को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, ग्राहक केवल दिखावटी पैकेजिंग के झांसे में आने के बजाय विभिन्न दुकानों पर जाकर गुणवत्ता, वजन और कीमत की तुलना करने के बाद ही खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों की खुशियों और मेल-मिलाप की परंपरा के बीच महंगाई ने इस बार उपहारों के बजट को जरूर बढ़ाया है, लेकिन समझदारी भरी खरीदारी और विकल्पों के बदलाव ने यह साबित कर दिया है कि भावनाएं और परंपराएं कीमत की मोहताज नहीं होतीं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
दीपावली पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 6 से 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन
7 घंटे पहले
धनतेरस आज: छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश, बाजारों में बरस रहा धन
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
399 रुपये में 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज दिलाने का फर्जी ऑफर, खाली हो सकता है बैंक खाता
7 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: मुख्य आरोपी का भतीजा कालू तापडिय़ा 10 तक रिमांड पर, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे!
7 घंटे पहले