मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

दीपावली पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 6 से 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन

ल

लोकजीवन संवाददाता

06 नवम्बर 2026, 02:33 PM 4 मिनट में पढ़ें

दीपावली पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 6 से 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन

भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। धनतेरस, रूपचर्तुदशी और दीपावली के पावन पर्व पर बाजारों में उमडऩे वाली अपार भीड़ और संभावित जाम से निपटने के लिए  पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किया है। शहर में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक विशेष रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था सख्ती से लागू रहेगी, ताकि आमजन और खरीदार बिना किसी परेशानी के त्योहारी खरीदारी का आनंद ले सकें। यातायात प्लान के अनुसार शहर की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।  मुरली विलास टी-पॉइंट, छीपा बिल्डिंग-लोकलजीवन-आज़ाद चौक मार्ग, गर्ग पेट्रोल पंप मार्ग, सीतारामजी की बावड़ी 

मार्ग, आज़ाद, फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड, भीमगंज चौराहा-भोपाल क्लब मार्ग, नगर निगम चौराहा और कोतवाली चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, दोपहिया मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग होते हुए कोतवाली तक दक्षिण दिशा में एक तरफ तथा चौपहिया लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पर दक्षिण दिशा में एक तरफ आवागमन रहेगा।

वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था
वाहन चालकों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें चित्रकूटाधाम (नगर निगम के पास), राजकीय पशु चिकित्सालय के पास, हरिसेवाधाम के पीछे, आज़ाद चौक, रेलवे स्टेशन के अंदर, स्टेशन चौराहा (मस्जिद के पास), महात्मा गांधी अस्पताल परिसर, भोपाल क्लब, अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के सामने और नगर निगम के अंदर दोपहिया व चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धनतेरस से दीपावली तक दोपहिया वाहन सफेद लाइन के अंदर पार्क करने तथा चौपहिया वाहन सडक़ पर खड़े न करने के निर्देश हैं।
दीपावली के दिनबाजारों में वाहनों का प्रवेश निषेध
8 नवंबर को दीपावली के दिन दोपहर 2 बजे से शहर के प्रमुख बाजारों में भारी प्रतिबंध रहेगा। मुरली विलास रोड से बाजार नंबर 2, स्टेशन रोड (सिटी कंट्रोल के सामने) से सदर बाजार, मशीनरी मार्केट से आज़ाद चौक मार्ग (ब्यावर वाला हलवाई की गली एवं बाजार नंबर 3 लोहिया मार्केट गली व नानक की दुकान वाले गेट से गोल प्याऊ मार्ग), छीपा बिल्डिंग से गोल प्याऊ, सूचना केंद्र से आज़ाद चौक, सेवा सदन से सूचना केंद्र, अस्पताल मुख्य द्वार से गांधी मार्केट, हेड पोस्ट ऑफिस से गोल प्याऊ, एलआईसी ऑफिस से सुभाष मार्केट, आरएसबीई कार्यालय से इंद्रा सर्कल तथा बैंक ऑफ बड़ौदा से सुभाष मार्केट मार्ग तक वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
शहर में आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
राजेंद्र मार्ग-मुरली विलास रोड: एसबीआई सायंकालीन शाखा, नगर निगम, कोतवाली व राजस्थान दाल-बाटी रोड से रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ, इंद्रा सर्कल और सूचना केंद्र की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मेवाड़ चैंबर-भोपाल क्लब: फ्रेंड्स मेडिकल व सेवा सदन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ, इंद्रा सर्कल और सूचना केंद्र की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। आज़ाद चौक, ब्यावर वाली गली रोड, डेयरी, झुलेलाल सर्कल और रेलवे स्टेशन होते हुए शहर के प्रमुख बाजारों की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
भारी वाहन और सवारी टेम्पो प्रतिबंध
भीमगंज थाने से गुलमंडी होते हुए बड़ा मंदिर से झलकारी बाई सर्कल तक बड़े वाहनों और सवारी टेम्पो का प्रवेश निषेध रहेगा। सुबह 9 बजे से पहले पेयजल आपूर्ति और अन्य लोडिंग कार्यों में लगे वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, इसके बाद प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और सुगम यातायात के हित में ये नियम कड़ाई से लागू किए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सडक़ पर वाहन खड़े करने से बचें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करें।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें