बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर हमला, जेसीबी से गिराई दीवारें
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। हमीरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलिया कलां में असामाजिक तत्वों ने कानून और शांति को ठेंगा दिखाते हुए बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर देर रात जमकर उत्पात मचाया और जेसीबी मशीन से भवन की दीवारें तोड़ दीं। जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोग देर रात अचानक जेसीबी मशीन लेकर बिलिया कलां स्थित बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर पहुंचे। उन्होंने अंधाधुंध तरीके से जेसीबी चलाकर भवन की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान जब भारी आवाज सुनकर ग्रामीण जागे और मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने हमीरगढ़ पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी, जिसके आधार पर सुबह पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। इस कायराना और उपद्रवी हरकत को लेकर बलाई समाज के लोगों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण सामुदायिक भवन पर एकत्रित हुए और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है। इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मालिक और उसमें संलिप्त उपद्रवियों को बेनकाब करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
28 मिनट पहले
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
30 मिनट पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
30 मिनट पहले
लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक
33 मिनट पहले
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
23 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
23 घंटे पहले