मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
भीलवाड़ा

मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 01:13 PM 2 मिनट में पढ़ें

मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट

भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। ऐतिहासिक मांडलगढ़ दुर्ग परिसर में दीपावली के कुछ दिन बाद असामाजिक तत्वों द्वारा की गई नासमझी और लापरवाही के चलते आगजनी की गंभीर घटना घटित हो गई, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दुर्ग परिसर में कुछ लोगों द्वारा जलती हुई वस्तुएं फेंकने और पटाखे फोडऩे जैसी अनुचित गतिविधियाँ की जा रही थीं। यह स्थान न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यहां धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। इस प्रकार की लापरवाही से संपत्ति, धार्मिक स्थलों और लोगों की धार्मिक भावनाओं को भारी नुकसान पहुँच सकता था। गनीमत रही कि समय रहते प्रशासन मौके पर पहुँचा और नगर पालिका से फायर ब्रिगेड वाहन मंगवाकर आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना ने मांडलगढ़ में नए और आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन की कमी व सीमित अग्निशमन संसाधनों के मुद्दों को फिर से उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि दुर्ग एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए तथा सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर आगजनी फैलाने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मांडलगढ़ दुर्ग हमारी अमूल्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसकी सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध और दमकल की आधुनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें