मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज
  • राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू , माउंट आबू में सबसे ज्यादा ठंड , रविवार रात का तापमान 3 डिग्री के करीब रहा।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया।
भीलवाड़ा

फूलों व रोशनी से दमका दरबार: सिंघुनगर गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरुवाणी के स्वर

ल

लोकजीवन संवाददाता

24 नवम्बर 2026, 01:40 PM 2 मिनट में पढ़ें

फूलों व रोशनी से दमका दरबार: सिंघुनगर गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरुवाणी के स्वर

 भीलवाड़ा। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को सिंधुुनगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव को लेकर दरबार साहिब को फूलों व आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और परिसर में खुले पांडाल तैयार किए गए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी व सचिव ऋ षिपाल सिंह के अनुसार पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को महिलाओं व बच्चों ने लंगर की तैयारियों में सेवा दी तथा गुरमत प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य आयोजन के तहत मंगलवार सुबह 5.30 बजे कीर्तन दीवान व लंगर सेवा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सुबह 8.30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति, अरदास व अल्पाहार तथा सुबह 10 बजे दूसरा कीर्तन दीवान सजा, जिसमें दिल्ली से आए पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई बलहार सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह व सुखबीर सिंह ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया।  दोपहर 1.30 बजे सामूहिक अरदास के उपरांत सर्व समाज के लिए अटूट लंगर बरता गया। रात 7.30 से 9.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें