जयपुर-दुबई फ्लाइट :स्पाइसजेट की SG-5123 और SG-5124 एक सप्ताह से बंद,
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए संचालित होने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। एयरलाइन की फ्लाइट SG - 5123 और SG - 5124 के लगातार संचालित नहीं होने से जयपुर और दुबई के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस फ्लाइट के बंद रहने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के पास उड़ान के सीमित विकल्प रह गए हैं।
दरअसल, स्पाइसजेट की इस फ्लाइट का शेड्यूल जयपुर से शाम 6 बजकर 55 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होने और दुबई से शाम 5 बजकर 55 मिनट पर जयपुर पहुंचने का है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से इस फ्लाइट का संचालन नहीं हो रहा है। जो आज भी नहीं होगा।इसके चलते निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यात्रा करने की तैयारी कर रहे पैसेंजर्स को अपनी यात्रा में बदलाव करना पड़ रहा है।
एविएशन सेक्टर में स्पाइसजेट की आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार चुनौतियां सामने आती रही हैं। एयरलाइन के आर्थिक संकट और परिचालन संबंधी दिक्कतों का असर अब जयपुर से संचालित होने वाली इंटरनेशनल उड़ानों पर भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दुबई की फ्लाइट का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि, एयरलाइन की ओर से फ्लाइट दोबारा शुरू करने की कोई तय तारीख सामने नहीं आई है।
जयपुर से दुबई के बीच बड़ी संख्या में पैसेंजर्स बिजनेस, रोजगार और पर्यटन के सिलसिले में ट्रैवल करते हैं। ऐसे में इस फ्लाइट का लगातार बंद रहना जयपुर की इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। फ्लाइट का संचालन बंद रहने से पैसेंजर्स को दूसरी एयरलाइंस की उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अब पैसेंजर्स की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्पाइसजेट कब इस रूट पर दोबारा नियमित उड़ान शुरू करती है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
ज़ी टीवी के ‘लक्ष्मी निवास’ में गश्मीर महाजनी की धमाकेदार वापसी, आदित्य बनकर कहानी में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!
6 घंटे पहले
जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन
11 घंटे पहले
वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट
एक दिन पहले
एयरटेल पेमेंट्स बैंक का एनुअलाइज्ड राजस्व 3,500 करोड़ रुपए के पार; वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में एनुअलाइज्ड एबिट्डा 500 करोड़ रुपए के करीब पहुँचा
एक दिन पहले
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में बड़ा बदलाव
17 नवम्बर 2026
जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाएंगे अतिक्रमण
17 नवम्बर 2026