मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
  • 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं
  • राहुल गांधी ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। इसमें कई फर्जी मतदाता थे।
जयपुर

जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन

ल

लोकजीवन संवाददाता

19 नवम्बर 2026, 01:17 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन

जवाहर कला केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय जयपुर डिजाइन फेस्टिवल (जेडीएफ) का समापन बुधवार को हुआ। जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष को समर्पित इस फेस्टिवल के तीसरे दिन दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे।

दीया कुमारी ने फेस्टिवल में प्रदर्शित डिजाइन, कलाकृतियों और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसके पीछे डिजाइनर्स और शिल्पकारों की मेहनत और रचनात्मकता दिखाई देती है। यह आयोजन महज तीन दिनों का उत्सव नहीं है, बल्कि जयपुर की रचनात्मक पहचान को आगे बढ़ाने वाली एक बड़ी पहल की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे हेरिटेज शहर की मूल पहचान को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। शहर में होने वाले ऐसे बदलावों और गतिविधियों के प्रति भी नागरिकों को जागरूक रहना चाहिए, जो इसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए हर बार सरकार की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय लोगों को खुद आवाज उठानी होगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें