मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 05 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
राजस्थान

दीपावली पर मिठाई के लिए 'जेन जी' आंदोलन अब बनाई लड्डू जनता पार्टी, किया बड़ा प्रदर्शन

ल

लोकजीवन संवाददाता

05 नवम्बर 2026, 12:31 PM 3 मिनट में पढ़ें

दीपावली पर मिठाई के लिए 'जेन जी' आंदोलन
अब बनाई लड्डू जनता पार्टी, किया बड़ा प्रदर्शन

कोटा, नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करके अपनी ताकत दिखा चुके 'जेन जी' ने अब लड्डू के लिए बिगुल फूंक दिया। राजस्थान के कोटा में दीपावली पर कोचिंग सेंटर्स में लड्डू नहीं बंटने पर सैकड़ों स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करने लगे। एकत्रित होकर लड्डू-लड्डू के नारे लगाए गए और सड़कों पर जुलूस भी निकाला गया। इतना ही नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर सोशल मीडिया पर 'लड्डू जनता पार्टी' एलजेपी भी अस्तित्व में आ गई।
शिक्षा नगरी कोटा में इस बार दीपावली का त्योहार एक अनोखे आंदोलन को लेकर चर्चा में आ गया। त्योहार पर समय पर लड्डू नहीं मिलने से नाराज 'जेन जी' छात्रों ने सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कोरल पार्क इलाके में सैकड़ों छात्रों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर लीं। 

कैसे शुरू हुआ लड्डू वाला आंदोलन
दरअसल, दीपावली के मौके पर छात्रों को उम्मीद थी कि जिन संस्थानों में लाखों की फीस देकर वे पढ़ाई करते हैं वहां त्योहार की खुशी में उनके लिए कुछ इंतजाम होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच उनका गुस्सा तब भड़क उठा जब कुछ टीचर्स ने लड्डू के पैकेट मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। इसके बाद तो छात्रों ने उन्हें भी कम से कम लड्डू बांटे जाने की मांग उठा थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्टूडेंट इस मांग को लेकर जुटने लगे। कुछ ही देर में लड्डू-लड्डू के नारे गूंजने लगे। कोटावासी इन नारों को लेकर अचरज में आ गए तो उन्होंने परिवार से दूर रहने वाले छात्रों के लिए सहानुभूति भी व्यक्त की।
छात्रों ने बयां किया दर्द, वीडियो भी बना रहे
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि उनसे लाखों रुपये फीस के रूप में वसूली जाती है, लेकिन त्योहार पर उन्हें एक लड्डू तक नसीब नहीं हो रहा। इसी नाराजगी को लेकर छात्रों ने बैनर और पोस्टर के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए एक बैनर ने लोगों का खास ध्यान खींचा। इस पर लिखा था कि छात्रों से डेढ़ लाख रुपये फीस ली जा रही है, लेकिन बदले में एक भी लड्डू नहीं दिया जा रहा। कई स्टूडेंट्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। 
सोशल मीडिया पर अब- लड्डू जनता पार्टी
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर ‘लड्डू जनता पार्टी’ नाम भी चर्चा में आ गया। इससे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले छात्रों की तरह अब लड्डुओं को लेकर बनाई गई इस अनोखी पार्टी ने भी इंटरनेट पर अपनी जगह बना ली। छात्रों ने आंदोलन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए, जिन्हें लेकर यूजर्स के बीच खूब चर्चा होने लगी। कोटा की कोचिंग संस्कृति, भारी-भरकम फीस और छात्रों की रोजमर्रा की जिंदगी के बीच यह लड्डू आंदोलन एक अलग ही रंग लेकर सामने आया।
 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें